Aspirant Academy

MCQ

सामान्य योग्यता MCQ - उत्तर सहित अभ्यास प्रश्न

RAS/RPSC तैयारी के लिए सामान्य योग्यता के 15 प्रश्न हल करें।

अभ्यास प्रश्न

प्र.1निम्न तालिका एक शहर में पंजीकृत वाहनों की संख्या (लाखों में) विभिन्न वर्षों में दर्शाती है। वाहन | 1990-91 | 2000-01 | 2010-11 कार | 4.77 | 9.27 | 25.38 बस | 1.02 | 1.71 | 3.51 ट्रक | 2.46 | 5.04 | 11.04 मोटर साइकिल | 0.81 | 2.85 | 45.27 अन्य | 0.12 | 1.08 | 11.82 कुल | 9.18 | 19.95 | 97.02 यदि 2000-01 से 2010-11 तक कुल वाहनों की संख्या में वृद्धि का प्रतिशत 1990-91 से 2000-01 तक कुल वाहनों की संख्या में वृद्धि के प्रतिशत के बराबर हो, तो 2010-11 में वाहनों की कुल संख्या बराबर होगी (लाखों में) -

A 42
B 42.5
C 43.95
D 43.36
व्याख्या

1990-91 से 2000-01 तक कुल वाहन 9.18 लाख से बढ़कर 19.95 लाख हुए। वही वृद्धि-प्रतिशत फिर लागू करने पर 2010-11 का कुल = 19.95 × (19.95/9.18) = 43.355... लाख होगा, जो 43.36 लाख के लगभग है। इसलिए सही उत्तर D है।

प्र.2एक पेड़ सालाना अपनी ऊँचाई का 1/8 भाग बढ़ता है। यदि वह आज 64 सेमी. ऊँचा है, तो 2 वर्ष बाद उसकी ऊँचाई कितनी होगी?

A 81 सेमी.
B 75 सेमी.
C 74 सेमी.
D 72 सेमी.
व्याख्या

पेड़ हर वर्ष अपनी मौजूदा ऊंचाई का 1/8 बढ़ता है, इसलिए हर वर्ष ऊंचाई 9/8 गुना हो जाती है। 64 सेमी से शुरू करने पर दो वर्ष बाद ऊंचाई 64 × 9/8 × 9/8 = 81 सेमी होगी। अतः सही उत्तर A है।

प्र.3k का मान जिसके लिए द्विघात समीकरण kx (x − 2) + 6 = 0 का मूल बराबर है –

A 2√6
B 6
C 3√6
D 4
व्याख्या

समीकरण को फैलाने पर kx² − 2kx + 6 = 0 मिलता है। बराबर मूलों के लिए विविक्तकर शून्य होना चाहिए: (−2k)² − 4(k)(6) = 0, जिससे 4k(k − 6) = 0 प्राप्त होता है। चूँकि k = 0 होने पर यह द्विघात समीकरण नहीं रहेगा, इसलिए k = 6 है और सही उत्तर B है।

प्र.4समूह फोटो सत्र के लिए 630 बच्चों के एक समूह को पंक्तियों में व्यवस्थित किया जाता है। प्रत्येक पंक्ति में उसके सामने की पंक्ति से तीन कम बच्चे हैं। कौन सी पंक्तियों की संख्या संभव नहीं है?

A 3
B 4
C 5
D 6
व्याख्या

हर अगली पंक्ति में 3 बच्चे कम हैं, इसलिए पंक्तियों की संख्या एक समांतर श्रेणी बनाती है। 6 पंक्तियों में कुल संख्या पहली पंक्ति की संख्या के 6 गुना से 45 कम होगी; इसे 630 रखने पर पहली पंक्ति में 112.5 बच्चे आते हैं, जो संभव नहीं है। 3, 4 और 5 पंक्तियों के लिए संख्या पूर्ण आती है, इसलिए सही उत्तर D है।

प्र.525 परिणामों का औसत 18 है, जिसमें प्रथम बारह का औसत 14 एवं अंतिम बारह का औसत 17 है। 13वें परिणाम को ज्ञात करें –

A 78
B 74
C 66
D 70
व्याख्या

25 परिणामों का कुल योग 25 × 18 = 450 होगा। पहले 12 परिणामों का योग 12 × 14 = 168 और अंतिम 12 का योग 12 × 17 = 204 है। इसलिए 13वां परिणाम 450 - 168 - 204 = 78 होगा; सही उत्तर A है।

आपने 15 में से 5 नमूना प्रश्न देख लिए हैं

सामान्य योग्यता पर अनलिमिटेड अभ्यास RAS टेस्ट सीरीज़ + प्रैक्टिस पैक या गेट पास में मिलता है।

और प्रश्न

6एक टूर्नामेंट में 14 टीमें लीग मैच खेलती हैं। यदि प्रत्येक टीम हर दूसरी टीम के खिलाफ केवल एक बार खेलती है, तो कितने मैच खेले जाते हैं?

A105
B91
C85
D78

7√(2 + √3) . √(2 + √(2 + √3)) . √(2 + √(2 + √(2 + √3))) . √(2 - √(2 + √(2 + √3))) बराबर है —

A1
B2
C4
D√6

8दो घनों जिनमें से प्रत्येक का आयतन 64 घन सेमी है, के संलग्न फलकों को मिलाकर एक ठोस बनाया जाता है। इससे प्राप्त घनाभ का पृष्ठीय क्षेत्रफल होगा –

A128 वर्ग से.मी.
B140 वर्ग से.मी.
C150 वर्ग से.मी.
D160 वर्ग से.मी.

9निम्नलिखित में से कौन सी परिमेय संख्या −4/5 और −2/3 के मध्य स्थित है?

A−3/5
B−7/9
C−1/3
D−13/45

10राजू के पिता की आयु राजू की आयु के तीन गुने में 5 वर्ष अधिक है। राजू के पिता की आयु 44 वर्ष है, तो राजू की आयु होगी –

A39 वर्ष
B12 वर्ष
C13 वर्ष
D14 वर्ष

11जब एक संख्या के 70% में 70 जोड़ा जाता है, तो प्राप्त संख्या 150 के 70% के बराबर हो जाती है। संख्या बराबर है –

A35
B50
C70
D100

12एक आदमी एक यात्रा की आधी दूरी 30 मील प्रति घंटे एवं अन्य आधी दूरी 60 मील प्रति घंटे से पूर्ण करता है। यदि पूरी यात्रा 20 मील की हो, तो वह अपनी यात्रा पूर्ण करने में कितना समय लेगा?

A30 मिनट
B45 मिनट
C60 मिनट
D75 मिनट

13चार अंकों की बड़ी–से–बड़ी संख्या ज्ञात कीजिये जिसे 6, 8, 10 और 12 प्रत्येक से विभाजित करने पर शेषफल 4 बचता है।

A9984
B9964
C9946
D9944

14तीन बजकर 25 मिनट पर मिनट और घंटे की सुईयों के मध्य कितने अंश का कोण होता है —

A47½°
B45½°
C45°
D40°

15एक कक्षा में 120 विद्यार्थी हैं, जो गणित या इतिहास या अंग्रेजी पढ़ते हैं। यह ज्ञात है कि कोई भी छात्र सभी 3 विषयों को नहीं पढ़ सकता है। 24 केवल गणित और इतिहास पढ़ते हैं, 8 केवल इतिहास और अंग्रेजी पढ़ते हैं और 21 केवल गणित और अंग्रेजी पढ़ते हैं। 32 केवल गणित एवं 13 केवल इतिहास पढ़ते हैं। यदि केवल गणित पढ़ने वाले छात्रों में से 9 सभी 3 विषयों को पढ़ना शुरू करते हैं, तो इतिहास पढ़ने वाले छात्रों का प्रतिशत ज्ञात कीजिए?

A50%
B60%
C40%
Dइनमें से कोई नहीं

तर्कशक्ति एवं मानसिक योग्यता में और विषय

अन्य विषय देखें