Aspirant Academy

MCQ

राजस्थान सामान्य ज्ञान MCQ - उत्तर सहित अभ्यास प्रश्न

RAS/RPSC तैयारी के लिए राजस्थान सामान्य ज्ञान के 36 प्रश्न हल करें।

अभ्यास प्रश्न

प्र.1नवनेरा बैराज (ERCP) का निर्माण किस नदी पर किया जा रहा है ?

A कालीसिंध
B परवन
C माही
D बनास
व्याख्या

नवनेरा बैराज का संबंध कालीसिंध नदी से है। इसलिए सही उत्तर A है। परवन, माही और बनास इस बैराज की नदी नहीं हैं।

प्र.2वी. टी. कृष्णमाचारी किस राज्य के दीवान थे ?

A मेवाड़
B जोधपुर
C जयपुर
D जैसलमेर
व्याख्या

दिए गए विकल्पों में जयपुर स्वीकृत उत्तर है। वी. टी. कृष्णमाचारी 1946 से 1949 तक जयपुर राज्य में प्रधानमंत्री रहे, जिसे परीक्षा-सामग्री में अक्सर दीवान-समान पद माना जाता है। वे इससे पहले बड़ौदा के दीवान रह चुके थे, पर बड़ौदा विकल्पों में नहीं है।

प्र.3मुख्य सचिव से संबंधित निम्न कथनों पर विचार करें और सही का चुनाव करें : 1. मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री के सलाहकार के रूप में कार्य करता है । 2. यह राज्य सरकार के मुख्य प्रवक्ता के रूप में कार्य करता है । 3. यह राष्ट्रीय विकास परिषद् की बैठक में भाग लेता है ।

A 1 और 2
B 2 और 3
C 1 और 3
D 1, 2 और 3
व्याख्या

मुख्य सचिव राज्य प्रशासन का शीर्ष अधिकारी होता है और मुख्यमंत्री को प्रशासनिक सलाह देता है। वह राज्य सरकार का प्रमुख प्रतिनिधि या प्रवक्ता माना जाता है तथा राष्ट्रीय विकास परिषद् की बैठकों में राज्य की ओर से भाग लेता है। इसलिए तीनों कथन सही हैं और उत्तर D है।

प्र.4निम्न में से किस कारण से सकल राष्ट्रीय उत्पादन हमेशा विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पादन से अधिक रहता है?

A विदेशों से प्राप्त आय
B पूंजी उपभोग भत्ता
C अप्रत्यक्ष कर
D प्रत्यक्ष कर
व्याख्या

विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पादन निकालने के लिए सकल राष्ट्रीय उत्पादन में से मूल्यह्रास, यानी पूंजी उपभोग भत्ता, घटाया जाता है। इसी कारण सकल राष्ट्रीय उत्पादन में यह राशि शामिल रहती है और विशुद्ध राष्ट्रीय उत्पादन उससे कम होता है। इसलिए सही उत्तर B है।

प्र.5मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अगस्त 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मानगढ़ धाम को ‘राष्ट्रीय स्मारक’ का दर्जा देने का अनुरोध किया। यह किस जिले में स्थित है ?

A बांसवाड़ा
B डूंगरपुर
C सिरोही
D पाली
व्याख्या

मानगढ़ धाम राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित है। यह स्थान राजस्थान-गुजरात सीमा क्षेत्र के पास होने के कारण बांसवाड़ा से ही जोड़ा जाता है। इसलिए सही उत्तर A है।

आपने 36 में से 5 नमूना प्रश्न देख लिए हैं

राजस्थान सामान्य ज्ञान पर अनलिमिटेड अभ्यास RAS टेस्ट सीरीज़ + प्रैक्टिस पैक या गेट पास में मिलता है।

और प्रश्न

6मत्स्यसंघ का राजप्रमुख किसे नियुक्त किया गया था ?

Aकरौली का महाराजा
Bधौलपुर का महाराजा
Cभरतपुर का महाराजा
Dअलवर का महाराजा

7राजस्थान के एकीकरण से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए : (अ) 25 मार्च, 1948 को राज्यों के संघ जिसका नाम संयुक्त राजस्थान रखा गया, का निर्माण किया गया । (ब) उदयपुर राज्य भी इसमें सम्मिलित किया गया तथा माणिक्यलाल वर्मा को मुख्यमंत्री पद की शपथ 1 मई, 1948 को दिलाई गयी ।

Aकेवल (अ) सत्य है।
Bकेवल (ब) सत्य है।
C(अ) एवं (ब) दोनों सत्य हैं।
D(अ) एवं (ब) दोनों असत्य हैं।

8राजस्थान में राज्य सचिवालय में स्थित विभाग कहलाते हैं

Aकार्यकारी विभाग
Bप्रशासनिक विभाग
Cप्रभाग
Dनिदेशालय

9PTI Grade III 2022 परीक्षा के समय राजस्थान की मुख्य सचिव कौन थीं?

Aनिरंजन कुमार आर्य
Bदेवेन्द्र भूषण गुप्ता
Cऊषा शर्मा
Dनिहालचंद गोयल

10निम्नलिखित में से सही सुमेलित नहीं है— (पुरातात्विक स्थल-जिला)

Aकालीबंगा – चुरू
Bआहड़ -- उदयपुर
Cगणेश्वर – सीकर
Dबैराठ – जयपुर

11निम्नलिखित में से किस उत्खनन स्थल से चाँदी की पंच-चिह्नित मुद्रा प्राप्त हुई है?

Aकालीबंगा
Bआहड़
Cगणेश्वर
Dबैराठ

12निम्नलिखित को सुमेलित कीजिये : (राज्य सचिवालय में रैंक) (कार्य) a. शासन सचिव 1. कार्यक्रम क्रियान्वयन b. परियोजना अधिकारी 2. लिपिकीय कार्य c. अनुभाग अधिकारी 3. सम्पूर्ण पर्यवेक्षण d. सहायक 4. नीति-निर्माण कूट : a b c d

A4 1 3 2
B1 2 3 4
C3 2 1 4
D1 3 2 4

13राजस्थान में 2011 के औसत लिंगानुपात 928 से कम लिंगानुपात वाले जिलों की संख्या कितनी है ?

A12
B13
C18
D15

14बृहत राजस्थान का ‘राज प्रमुख’ किसे नियुक्त किया गया था?

Aमहाराजा सवाई मानसिंह
Bमहाराजा हनुमंतसिंह
Cमहाराजा लक्ष्मणसिंह
Dमहाराव भीमसिंह

151948 ई. में राजस्थान के एकीकरण के समय मेवाड़ का महाराणा कौन था ?

Aउम्मेद सिंह
Bगज सिंह
Cसार्दूल सिंह
Dभूपाल सिंह

तर्कशक्ति एवं मानसिक योग्यता में और विषय

अन्य विषय देखें