आपका सेशन खत्म हो गया है

आपकी प्रगति और खरीदारी सुरक्षित हैं। जारी रखने के लिए दोबारा लॉगिन करें।

दोबारा लॉगिन करें
Aspirant Academy

MCQ

भारतीय राजव्यवस्था MCQ - उत्तर सहित अभ्यास प्रश्न

RAS/RPSC तैयारी के लिए भारतीय राजव्यवस्था के 89 प्रश्न हल करें।

अभ्यास प्रश्न

प्र.1फरवरी 2026 में राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग तथा मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के मध्य हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन (एम ओ यू) के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें तथा सही विकल्प का चयन करें : A. इस एम ओ यू के अन्तर्गत मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान राज्य निर्वाचन आयोग को स्थानीय निकाय चुनावों के लिए कुल 30 हजार कंट्रोल यूनिट तथा 60 हजार बैलेट यूनिट किराए पर उपलब्ध कराई जाएँगी । B. ई वी एम के तकनीकी परीक्षण (एफ एल सी), मरम्मत एवं आवश्यक तकनीकी सहयोग का कार्य सी ई ई आर आई, पिलानी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा किया जाएगा ।

A केवल कथन A सही है ।
B केवल कथन B सही है ।
C कथन A तथा B दोनों सही हैं ।
D कथन A तथा B दोनों गलत हैं ।
व्याख्या

समझौते में मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राजस्थान को 30 हजार कंट्रोल यूनिट और 60 हजार बैलेट यूनिट किराए पर देने की बात थी। तकनीकी परीक्षण और मरम्मत सीईईआरआई, पिलानी के बजाय ईसीआईएल, हैदराबाद के अधिकृत इंजीनियरों से कराई जानी थी। इसलिए केवल कथन A सही है और उत्तर A है।

प्र.2राज्य पुनर्गठन के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन से कथन सही हैं ? (क) अपने नागपुर अधिवेशन, 1920 के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भाषाई सिद्धांत को राज्य निर्माण का आधार बनाने का वादा किया एवं उसे मान्यता प्रदान की । (ख) आजादी के तुरन्त बाद, भारतीय नेताओं ने महसूस किया कि भाषा के आधार पर राज्यों का निर्माण विघटन एवं विखण्डन की तरफ ले जायेगा । (ग) 1952 में भाषा के आधार पर सबसे पहले बनने वाला राज्य तमिलनाडु था । (घ) राज्यों की सीमाओं के पुनर्निर्माण के लिए राज्य पुनर्गठन आयोग की स्थापना 1952 में की गई थी । कूट :

A केवल (क) एवं (ख) सही हैं ।
B केवल (ग) एवं (घ) सही हैं ।
C केवल (ख) एवं (ग) सही हैं ।
D केवल (क) एवं (घ) सही हैं ।
व्याख्या

सही कथन (क) और (ख) हैं। कांग्रेस ने 1920 के नागपुर अधिवेशन में भाषाई आधार को माना था, लेकिन आजादी और विभाजन के बाद नेताओं को डर था कि भाषा के आधार पर राज्य बनाने से राष्ट्रीय एकता कमजोर हो सकती है। (ग) गलत है, क्योंकि पहला भाषाई राज्य आंध्र राज्य था, जो 1953 में बना; (घ) भी गलत है, क्योंकि राज्य पुनर्गठन आयोग 1953 में बना था। इसलिए सही उत्तर A है।

प्र.3भारत के संविधान की प्रस्तावना में दिये गये आश्वासनों का सही क्रम है–

A न्याय, समता, बंधुता, स्वतंत्रता
B स्वतंत्रता, समता, न्याय, बन्धुता
C न्याय, स्वतंत्रता, समता, बन्धुता
D समता, न्याय, स्वतंत्रता, बन्धुता
व्याख्या

भारतीय संविधान की प्रस्तावना में आश्वासनों का क्रम है: न्याय (सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक), स्वतंत्रता (विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की), समता (प्रतिष्ठा और अवसर की), और बंधुता। अर्थात् सही क्रम है: न्याय → स्वतंत्रता → समता → बन्धुता, जो विकल्प C से मेल खाता है।

प्र.4राजस्थान उच्च न्यायालय के निम्नांकित न्यायाधीशों में से कौन अन्य राज्यों के उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायमूर्ति नहीं रहा है ?

A राजेश बालिया
B प्रकाश टाटिया
C एन.एन. माथुर
D नगेन्द्र कुमार जैन
व्याख्या

राजेश बालिया पटना उच्च न्यायालय के, प्रकाश तातिया झारखंड उच्च न्यायालय के और नगेन्द्र कुमार जैन मद्रास तथा कर्नाटक उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायमूर्ति रहे। एन.एन. माथुर के सत्यापित विवरण में राजस्थान और गुजरात उच्च न्यायालयों के न्यायाधीश तथा बाद में जोधपुर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति का उल्लेख है, किसी अन्य राज्य के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति का नहीं। इसलिए सही उत्तर C है।

प्र.5भारत शासन अधिनियम, 1935 के प्रावधानों के संबंध में त्रुटिपूर्ण कथन को पहचानिए :

A महामहिम संघीय विधायिका के घटक थे, जिनका प्रतिनिधित्व गवर्नर जनरल द्वारा किया गया।
B संघीय विधायिका के उच्च सदन का नाम काउंसिल ऑफ स्टेट था।
C प्रांत के गवर्नर की नियुक्ति गवर्नर जनरल द्वारा की जानी थी।
D यह गवर्नर जनरल का विवेकाधिकार था कि वह संघीय मंत्रिपरिषद् की बैठकों की अध्यक्षता करे।
व्याख्या

भारत शासन अधिनियम, 1935 में प्रांत के गवर्नर की नियुक्ति महामहिम द्वारा की जाती थी, गवर्नर जनरल द्वारा नहीं। इसलिए C में दिया गया कथन गलत है। इसी कारण सही उत्तर C है।

आपने 89 में से 5 नमूना प्रश्न देख लिए हैं

भारतीय राजव्यवस्था पर अनलिमिटेड अभ्यास RAS टेस्ट सीरीज़ + प्रैक्टिस पैक या गेट पास में मिलता है।

और प्रश्न

6विशाखा बनाम राजस्थान सरकार प्रकरण में भारत के उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी विशाखा दिशानिर्देशों का सम्बन्ध है

Aबाल अपराध
Bमहिला घरेलू हिंसा को रोकना
Cयौन उत्पीड़न को रोकना
Dमहिला बेगारी प्रथा

7राजस्थान राज्य मानव अधिकार आयोग का विन्यास है-

Aएक अध्यक्ष एवं तीन सदस्य
Bएक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष एवं एक सचिव
Cएक अध्यक्ष एवं दो सदस्य
Dएक अध्यक्ष एवं चार सदस्य

8राजस्थान विधान सभा में अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अविलम्बनीय मामलों में निम्नांकित में से कौन अध्यक्ष की ओर से विधेयक को प्रमाणित कर सकता है ?

Aउपाध्यक्ष
Bसंसदीय कार्य मंत्री
Cविधान सभा का सचिव
Dसंसदीय सचिव

9स्वतंत्रता के पश्चात् मणिपुर के विलय के संबंध में निम्न में से कौन सा कथन असत्य है ?

Aमणिपुर के महाराज ने स्वतंत्रता प्राप्ति के कुछ दिन पूर्व ही अधिमिलन-पत्र पर हस्ताक्षर किए ।
Bजनता की राय के अनुसार महाराज ने मणिपुर में जून 1949 में चुनाव करवाए ।
Cकांग्रेस विलय के पक्ष में थी, परन्तु अन्य राजनैतिक दल इसके विरोध में थे ।
Dभारत सरकार के साथ सितंबर 1949 में विलय समझौते पर हस्ताक्षर हुए ।

10भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे—

Aअटल बिहारी वाजपेयी
Bसी. राजगोपालाचारी
Cदीनदयाल उपाध्याय
Dडॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी

11भारत की संविधान सभा का निर्माण कैसे किया गया था?

A1935 में स्थापित प्रान्तीय विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा अप्रत्यक्ष चुनाव विधि से
Bवायसराय के मनोनयन द्वारा
C1935 में स्थापित प्रान्तीय विधानसभाओं के सदस्यों द्वारा प्रत्यक्ष चुनाव विधि से
Dप्रान्तों में प्रत्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया से

12भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस), 2023 के अनुसार आरोप पर प्रथम सुनवाई की तिथि से आरोपी के विरुद्ध कितने दिनों के भीतर आरोप तय करने होंगे ?

A45 दिनों में
B60 दिनों में
C90 दिनों में
D15 दिनों में

13यह कथन किसका है, “मैं आपके इस विचार से सहमत हूँ कि यद्यपि हमारे संविधान में ऐसे उपबन्धों का समावेश भी है जो केन्द्र को ऐसी शक्ति प्रदान कर देते हैं जिनमें प्रान्तों की स्वतंत्रता समाप्त सी हो जाती है, फिर भी यह परिसंघात्मक संविधान है” ?

Aप्रो. के.सी. व्हीयर
Bमोरिस जॉन्स
Cडॉ. भीमराव अम्बेडकर
Dके.एम. मुन्शी

14मौलिक अधिकार के रूप में हटाये जाने से पूर्व, सम्पत्ति का अधिकार किस अनुच्छेद का हिस्सा था ?

A18
B19
C22
D21

15निम्नांकित में से किसका कार्यकाल भारत सरकार में मंत्री के रूप में सर्वाधिक अवधि के लिए रहा है ?

Aविद्याचरण शुक्ल
Bचौधरी चरणसिंह
Cजगजीवन राम
Dरामविलास पासवान

भारतीय संविधान एवं शासन में और विषय

अन्य विषय देखें