नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इसमें जिम्मेदार और समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता को लेकर भारत के दृष्टिकोण को मजबूत वैश्विक समर्थन मिला। पांच दिवसीय शिखर सम्मेलन (16-20 फरवरी 2026) वैश्विक दक्षिण में इस पैमाने पर कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर आयोजित पहली वैश्विक बैठक थी। इसमें 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों सहित 100 से अधिक सरकारी प्रतिनिधियों और 500 से अधिक वैश्विक AI नेताओं ने भाग लिया।