306 गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों (19.2 करोड़ टन वार्षिक क्षमता) की मदद से भारत की लॉजिस्टिक्स लागत GDP के 7.97% तक गिरी। 2014 से 267.2 करोड़ टन माल सड़क से रेल पर स्थानांतरित हुआ, जिससे 14.33 करोड़ टन CO2 उत्सर्जन की बचत हुई।

गति शक्ति टर्मिनलों से निजी निवेश 8,600 करोड़ रुपये रहा, जबकि राजस्व 2022-23 में 2,901.86 करोड़ रुपये से 2024-25 में चार गुना से अधिक बढ़कर 12,608.05 करोड़ रुपये हो गया। PM गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान 16 मंत्रालयों के बुनियादी ढांचा डेटा को एक जगह जोड़ता है। राजस्थान जयपुर-मुंबई और जयपुर-दिल्ली समर्पित मालवाहक गलियारों से लाभान्वित है।