भारत ने 24 देशों के साथ डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) सहयोग समझौतों पर हस्ताक्षर किए। भारत का UPI अब 8 देशों में सक्रिय है: UAE, सिंगापुर, भूटान, नेपाल, श्रीलंका, फ्रांस, मॉरीशस और कतर। क्यूबा, केन्या, UAE और लाओ PDR के साथ डिजिलॉकर सहयोग के लिए भी MoU पर हस्ताक्षर किए गए।

इंडिया स्टैक ग्लोबल पोर्टल अब 18 डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म तक पहुंच देता है। भारत लगातार चौथे वर्ष डिजिटल वेल-बीइंग इंडेक्स 2026 में प्रथम स्थान पर रहा।