भारत और ब्राज़ील ने 23 फरवरी 2026 को डाक क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए MoU पर हस्ताक्षर किए। MoU का उद्देश्य डाक प्रौद्योगिकी, ई-कॉमर्स डिलीवरी लॉजिस्टिक्स और डाकघरों से वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में बेहतर कार्य-पद्धतियों का आदान-प्रदान करना है।

भारत डाक 1.55 लाख से अधिक डाकघरों के साथ विश्व का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क संचालित करता है, जबकि ब्राज़ील का Correios 10,000 से अधिक डाकघर संभालता है। MoU में डाक टिकट संग्रह और डाक विरासत संरक्षण में सहयोग भी शामिल है।