खाद्य और कृषि संगठन (FAO) द्वारा बाली में जारी वैश्विक वन संसाधन मूल्यांकन (GFRA) 2025 के अनुसार, भारत कुल वन क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर 9वें स्थान पर पहुंच गया है और वार्षिक वन वृद्धि में तीसरे स्थान पर बना हुआ है।

वनीकरण अभियानों, राष्ट्रीय वनीकरण कार्यक्रम, ग्रीन इंडिया मिशन और सामुदायिक वन प्रबंधन के कारण भारत का वन आवरण लगातार बढ़ रहा है। हालांकि, जंगल की आग, अतिक्रमण और वन आवरण की गुणवत्ता जैसी चुनौतियां बनी हुई हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि वैश्विक स्तर पर वनों की कटाई की गति धीमी हुई है, लेकिन उष्णकटिबंधीय वनों की हानि अब भी चिंताजनक दर से जारी है।