UAE राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर 19 जनवरी 2026 को भारत की राजकीय यात्रा की। पिछले दस वर्षों में यह UAE राष्ट्रपति की भारत की पाँचवीं यात्रा और UAE के राष्ट्रपति के रूप में उनकी तीसरी आधिकारिक यात्रा थी। दोनों देशों ने 'द्विपक्षीय रणनीतिक रक्षा साझेदारी के लिए आशय पत्र' पर हस्ताक्षर किए, जिसमें रक्षा औद्योगिक सहयोग, रक्षा नवाचार, साइबर स्पेस और आतंकवाद-रोधी सहयोग की बात कही गई है। भारत और UAE ने 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक दोगुना करने पर सहमति जताई। 2028 से प्रति वर्ष 5 लाख टन LNG आपूर्ति के लिए 10 वर्षीय समझौते पर भी हस्ताक्षर हुए। गुजरात के धोलेरा में विशेष निवेश क्षेत्र के विकास में UAE की भागीदारी, AI सहयोग और सुपरकंप्यूटिंग क्लस्टर की भी घोषणा हुई। राजस्थान के संदर्भ में UAE खाड़ी देशों में प्रवासी श्रमिकों का एक प्रमुख गंतव्य है, साथ ही राज्य के संगमरमर, हस्तशिल्प और वस्त्र निर्यात का UAE से मजबूत बाजार संबंध है।