नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) ने राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन (NGHM) के तहत तीन प्रमुख बंदरगाहों को ग्रीन हाइड्रोजन हब के रूप में मान्यता दी: दीनदयाल पोर्ट (गुजरात), वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट (तमिलनाडु) और पारादीप पोर्ट (ओडिशा)। ये बंदरगाह हरित हाइड्रोजन के उत्पादन, उपभोग और निर्यात के एकीकृत केंद्र होंगे।

वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट ने ₹25 करोड़ की पायलट परियोजना शुरू की। दीनदयाल पोर्ट ने ₹13 करोड़ की स्वदेशी मेगावाट-स्तरीय सुविधा (140 मीट्रिक टन वार्षिक) शुरू की। ग्रीन हाइड्रोजन हब का उद्देश्य इस्पात, सीमेंट और शिपिंग जैसे उन क्षेत्रों में उत्सर्जन कम करना है, जहाँ उत्सर्जन घटाना कठिन है।