भारतीय तटरक्षक ने 5-6 अक्टूबर 2025 को चेन्नई तट पर राष्ट्रीय स्तर के प्रदूषण प्रतिक्रिया अभ्यास (NATPOLREX-X) का 10वां संस्करण शुरू किया। इसी दौरान 27वीं राष्ट्रीय तेल रिसाव आपदा आकस्मिक योजना (NOSDCP) बैठक भी हुई।

इस द्विवार्षिक अभ्यास में NOSDCP ढांचे के तहत समुद्री तेल रिसाव की घटनाओं से निपटने की भारत की राष्ट्रीय तैयारी और अंतर-एजेंसी समन्वय को परखा गया। इसमें 100 से अधिक राष्ट्रीय प्रतिनिधि और 32 देशों के 40 से अधिक विदेशी पर्यवेक्षक शामिल हुए। ICG ने समुद्री प्रदूषण नियंत्रण के लिए सुसज्जित जहाज और विमान तैनात किए।