प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भूटान की दो दिवसीय राजकीय यात्रा (11-12 नवंबर 2025) के दौरान राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक के साथ संयुक्त रूप से 1,020 MW पुनातसांगछू-II जलविद्युत परियोजना का उद्घाटन किया।

इस परियोजना से भूटान की बिजली उत्पादन क्षमता लगभग 40% बढ़ेगी। भारत ने भूटान की ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की रियायती ऋण सुविधा की घोषणा की। दोनों पक्षों ने 1,200 MW पुनातसांगछू-I पर काम फिर शुरू करने तथा सीमा पार रेल लिंक, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वास्थ्य से जुड़े MoU पर सहमति जताई।