अक्टूबर 2025 में MNRE ने राष्ट्रीय ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के तहत तीन प्रमुख बंदरगाहों को ग्रीन हाइड्रोजन हब के रूप में मान्यता दी: दीनदयाल पोर्ट प्राधिकरण (गुजरात), वी.ओ. चिदंबरनार पोर्ट प्राधिकरण (तमिलनाडु), और पारादीप पोर्ट प्राधिकरण (ओडिशा)। अगस्त 2025 तक 158 ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाएँ विकास के अलग-अलग चरणों में थीं। हालांकि, नियोजित क्षमता का केवल 2.8% ही चालू हुआ है। अप्रैल 2025 में ग्रीन हाइड्रोजन प्रमाणन योजना शुरू की गई। भारत का लक्ष्य 2030 तक प्रतिवर्ष 50 लाख टन है।