24 सितंबर 2025 को राजस्थान के बूंदी जिले स्थित रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व (RVTR) में पहली बार फिशिंग कैट (Prionailurus viverrinus) को दर्ज किया गया। रामगढ़ रेंज में नियमित बाघ निगरानी के दौरान कैमरे में कैद यह फिशिंग कैट जंगल कैट, रस्टी-स्पॉटेड कैट, एशियाटिक वाइल्डकैट और कैराकल के बाद RVTR की पाँचवीं छोटी बिल्ली प्रजाति है। IUCN की संवेदनशील श्रेणी में सूचीबद्ध यह प्रजाति आर्द्रभूमि निवासी है, जो RVTR को जैव-विविधता हॉटस्पॉट के रूप में पुष्ट करती है।