भारत ने कृषि वर्ष 2024-25 में 35.773 करोड़ टन का अब तक का सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन दर्ज किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 8 प्रतिशत अधिक है। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्र भारतीय ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बने हुए हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में ये भारत के जीडीपी में लगभग 16 प्रतिशत का योगदान देते हैं और 46 प्रतिशत से अधिक जनसंख्या की आजीविका का आधार हैं।

अगस्त 2025 तक पीएम-किसान सम्मान निधि की 20 किस्तों से 11 करोड़ से अधिक किसानों को 3.90 लाख करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं। भारत ने विश्व के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश के रूप में अपनी स्थिति बरकरार रखी है; 2023-24 में उत्पादन 23.93 करोड़ टन से अधिक रहा। मत्स्य उत्पादन 2024-25 में 195 लाख टन पहुंचा।