राजस्थान का 'झीलों का शहर' उदयपुर 2025 में इंदौर के साथ प्रतिष्ठित रामसर आर्द्रभूमि शहर मान्यता (WCA) प्राप्त करने वाला भारत का पहला शहर बना। यह मान्यता पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ वायु सर्वेक्षण पुरस्कार और आर्द्रभूमि शहर मान्यता समारोह के दौरान प्रदान की गई। उदयपुर पाँच प्रमुख आर्द्रभूमियों — पिछोला, फतेह सागर, रंग सागर, स्वरूप सागर और दूध तलाई से घिरा है। छह वर्षों के लिए मान्य यह WCA शहरी आर्द्रभूमि संरक्षण और जैव-विविधता सुरक्षा में उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दी जाती है।