संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने 'रनिंग ऑन एम्प्टी' शीर्षक वाली अनुकूलन अंतराल रिपोर्ट 2025 जारी की। रिपोर्ट ने चेतावनी दी है कि विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के अनुकूल ढालने के लिए आवश्यक धन और उपलब्ध धन के बीच वैश्विक अंतर तेज़ी से बढ़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, विकासशील देशों में अनुकूलन की सालाना लागत 2030 तक 300-500 अरब अमेरिकी डॉलर पहुँच सकती है।

विकासशील देशों को मिलने वाला अंतरराष्ट्रीय सार्वजनिक अनुकूलन वित्त 2023 में 26 अरब अमेरिकी डॉलर था, जो ज़रूरत से बहुत कम है। रिपोर्ट ने अनुकूलन वित्त में भारी बढ़ोतरी करने, राष्ट्रीय योजनाओं में जलवायु जोखिमों को बेहतर ढंग से शामिल करने और प्रकृति-आधारित समाधान अपनाने पर ज़ोर दिया है। जलवायु जोखिम की दृष्टि से सबसे संवेदनशील देशों में शामिल भारत ने विकसित देशों से पेरिस समझौते के तहत जलवायु वित्त की अपनी प्रतिबद्धताएँ पूरी करने पर बल दिया है।