भारतीय नौसेना ने 21 मई 2025 को करवार नौसैनिक अड्डे पर प्राचीन सिले हुए पोत को औपचारिक रूप से आईएनएसवी कौंडिन्य के नाम से शामिल किया। यह परियोजना जुलाई 2023 में संस्कृति मंत्रालय, भारतीय नौसेना और मेसर्स होडी इनोवेशन्स के त्रिपक्षीय समझौते से शुरू हुई थी। यह पोत बिना वेल्डिंग या रिवेटिंग के तख्तों को सिलने की पारंपरिक तकनीक से बनाया गया है, जो भारत की प्राचीन समुद्री शिल्प कला को पुनर्जीवित कर वैश्विक स्तर पर प्रदर्शित करता है।