IUCN विश्व संरक्षण कांग्रेस 2025 अबू धाबी में 9-15 अक्टूबर तक आयोजित हुई, जिसमें 189 देशों के 10,000+ प्रतिनिधि शामिल हुए। पर्यावरण राज्यमंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने भारत का राष्ट्रीय रेड लिस्ट रोडमैप विजन 2025-2030 लॉन्च किया।

ZSI, BSI और IUCN-India ने मिलकर यह रोडमैप विकसित किया है। इसका लक्ष्य 2030 तक लगभग 11,000 प्रजातियों का आकलन करना और राष्ट्रीय रेड डेटा पुस्तकें प्रकाशित करना है। भारतीय वन्यजीव संरक्षणवादी विवेक मेनन IUCN स्पीशीज सर्वाइवल कमीशन के नए अध्यक्ष (2025-2029) चुने गए।