मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 10 दिसंबर को जयपुर के JECC कैंपस, सीतापुरा में उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी की उपस्थिति में राजस्थान पर्यटन नीति 2025 का शुभारंभ किया। नीति को निवेश, नवाचार, रोजगार सृजन और सामुदायिक भागीदारी पर केंद्रित पर्यटन विकास के लिए 'दूरदर्शी रोडमैप' बताया गया।

प्रमुख विशेषताओं में 'एडॉप्ट अ टूरिज्म साइट' पहल शामिल है, जिसके तहत निजी भागीदारों को विरासत और इको-पर्यटन स्थलों के पुनरुद्धार और प्रबंधन के लिए आमंत्रित किया गया है। डिजिटल पर्यटन, धार्मिक सर्किट, एस्ट्रो-पर्यटन, एडवेंचर पर्यटन और वेलनेस पर्यटन को प्राथमिकता दी गई है।