चुनाव आयोग ने 199 विधानसभा क्षेत्रों में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 पूरा होने के बाद राजस्थान की अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की। कुल पंजीकृत मतदाता 5,15,19,929 हुए — 2,69,57,881 पुरुष, 2,45,61,486 महिला और 562 तृतीय लिंग मतदाता।

मसौदा सूची की तुलना में 10,48,605 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि (2.08%) दर्ज। जयपुर, फलोदी, भरतपुर, सिरोही और बूंदी में सबसे अधिक वृद्धि। लिंग अनुपात 909 से बढ़कर 911 हुआ। पुनरीक्षण 27 अक्टूबर 2025 से 21 फरवरी 2026 तक 41 जिला निर्वाचन अधिकारियों, 199 ERO और 61,000+ BLO की भागीदारी से किया गया।