US ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (USGBC) की LEED 2025 रैंकिंग में भारत 611 प्रमाणित परियोजनाओं और 161 लाख GSM के साथ विश्व स्तर पर दूसरे स्थान पर पहुंचा। चीन 266 लाख GSM के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि अमेरिका 501 लाख GSM के साथ वैश्विक स्तर पर सबसे आगे है।

भारत की बेहतर रैंकिंग BEE मानकों, IGBC प्रमाणन और राज्य ग्रीन बिल्डिंग नीतियों से मजबूत हो रहे हरित भवन आंदोलन को दिखाती है। राजस्थान में जयपुर के IT पार्कों और संस्थागत भवनों में ग्रीन बिल्डिंग को उल्लेखनीय रूप से अपनाया गया है।