केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने 24 फरवरी 2026 को जैव प्रौद्योगिकी विभाग (DBT) के 40वें स्थापना दिवस पर सुजविका AI पोर्टल शुरू किया। AI आधारित बायोटेक उत्पाद डेटा पोर्टल जैव प्रौद्योगिकी आधारित उद्यम संघ (ABLE) के सहयोग से तैयार किया गया।

यह पोर्टल व्यापार सांख्यिकी से जुड़ा डिजिटल इंटेलिजेंस प्लेटफ़ॉर्म है, जो जैव प्रौद्योगिकी उत्पादों के प्रमाणित आयात आंकड़ों को व्यवस्थित और सुलभ रूप में प्रस्तुत करता है। यह जैव-रासायनिक उत्पादों, औद्योगिक एंजाइमों और अन्य जैव प्रौद्योगिकी आयातों पर क्षेत्रवार जानकारी देता है, जिससे शोधकर्ता, स्टार्टअप और उद्योग उच्च मूल्य वाले आयातों की पहचान कर स्वदेशीकरण और अनुसंधान-विकास को प्राथमिकता दे सकते हैं। भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 2024 में लगभग 165.7 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंची।