राजस्थान सरकार ने 'विकसित राजस्थान @2047 विजन डॉक्यूमेंट' का अनावरण किया, जिसे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने NITI आयोग के सहयोग से जारी किया। राज्य कैबिनेट द्वारा अगस्त 2025 में अनुमोदित इस दस्तावेज़ में राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्य बनाने का व्यापक रोडमैप है, जो राष्ट्रीय विकसित भारत @2047 लक्ष्य के अनुरूप है। प्रमुख लक्ष्यों में कृषि, उद्योग, पर्यटन एवं नवीकरणीय ऊर्जा को स्तंभ मानते हुए राज्य अर्थव्यवस्था को 43 खरब अमेरिकी डॉलर तक पहुँचाना है। दस्तावेज़ चार विषयों एवं तेरह क्षेत्रों पर आधारित है: जन कल्याण एवं सामाजिक सशक्तीकरण (कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, समाज कल्याण); तीव्र विकास, समृद्धि एवं रोज़गार (उद्योग, खनन, पर्यटन, सांस्कृतिक विकास); अवसंरचना एवं संपर्क; शासन एवं प्रशासन। 2025-26 में राजस्थान का अनुमानित GSDP ₹19,89,000 करोड़ (16.73% वार्षिक वृद्धि) है और राष्ट्रीय स्तर पर यह 7वें स्थान पर है।