27–31 अक्टूबर 2025 को मुंबई के NESCO ग्राउंड्स में आयोजित भारत समुद्री सप्ताह 2025 (IMW 2025) में चौथे ग्लोबल मैरीटाइम इंडिया समिट (GMIS 2025) की मेजबानी 'महासागरों को जोड़ना, एक समुद्री दृष्टि' विषय पर की गई। इस आयोजन में 85+ देशों के 1,00,000 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया, 500+ प्रदर्शक और 350+ वक्ता शामिल हुए। बंदरगाह आधुनिकीकरण, हरित शिपिंग, जहाज निर्माण और डिजिटल परिवर्तन को लेकर ₹10 लाख करोड़ से अधिक के 600 से अधिक MoU संपन्न हुए। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों के साथ उद्घाटन किया। PM मोदी ने 29 अक्टूबर को विशेष पूर्ण सत्र को संबोधित किया।