सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) के अध्यक्ष और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा 1 नवंबर 2025 से ऑर्गनाइजेशन इंटरनैशनल दे कंस्ट्रक्टर्स डी ऑटोमोबाइल्स (OICA) के अध्यक्ष चुने गए। वे 1919 में स्थापित इस वैश्विक ऑटोमोटिव निकाय का नेतृत्व करने वाले पहले भारतीय हैं।

OICA के 36 सदस्य संघ सभी महाद्वीपों में मोटर वाहन निर्माताओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। चंद्रा के नेतृत्व में OICA का लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना, नवाचारी ऑटोमोटिव तकनीकों को बढ़ावा देना और पर्यावरण के लिहाज से टिकाऊ तौर-तरीकों को प्रोत्साहित करना है।