38वां भारत-फ्रांस रणनीतिक संवाद 13 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित हुआ, जिसकी सह-अध्यक्षता राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और फ्रांसीसी कूटनीतिक सलाहकार इमैनुएल बोन ने की। संवाद में सुरक्षा, रक्षा औद्योगिक सहयोग, प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और परमाणु साझेदारी पर चर्चा हुई।

द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक सहयोग मजबूत करने के लिए संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर हुए और राष्ट्रपति मैक्रों की आगामी भारत यात्रा की तैयारियों की समीक्षा हुई। फ्रांस ने सुधारित UN सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए समर्थन दोहराया। दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत समुद्री सुरक्षा और आतंकवाद-निरोध सहयोग पर भी चर्चा की।