16-21 फरवरी तक भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 का समापन हुआ। 92 देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों ने इंडिया AI इम्पैक्ट समिट घोषणा का समर्थन किया। ग्लोबल साउथ में हुए पहले वैश्विक AI समिट में लगभग 6 लाख लोग प्रत्यक्ष रूप से और 9 लाख से अधिक लोग वर्चुअल रूप से शामिल हुए।

बुनियादी ढाँचे, फाउंडेशन मॉडल, हार्डवेयर और एप्लिकेशन में AI से जुड़े 200 अरब डॉलर से अधिक निवेश की प्रतिबद्धता जताई गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 7 वर्षों में AI इंफ्रा के लिए 110 अरब डॉलर की सबसे बड़ी एकल प्रतिबद्धता दी। 100+ देशों और 300+ प्रदर्शकों ने भाग लिया।