केंद्रीय मत्स्य पालन मंत्री राजीव रंजन सिंह 13-15 जनवरी 2026 तक इज़राइल यात्रा पर रहे। वे 'ब्लू फूड सिक्योरिटी पर दूसरे वैश्विक शिखर सम्मेलन: सी द फ्यूचर' में भाग लेने गए थे। भारत का समुद्री खाद्य निर्यात 2024-25 में 62,408 करोड़ रुपये तक पहुंचा, जो पिछले वर्ष से 3.11% अधिक था।

भारत का मछली उत्पादन 95 लाख टन (2013-14) से 106% बढ़कर 198 लाख टन (2024-25) हो गया। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक है। राजस्थान में 2024-25 में मछली उत्पादन 113,647.21 मीट्रिक टन दर्ज हुआ।