विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप (WPAC) 2025 के 12वें संस्करण का उद्घाटन 26 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता 27 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चली। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने चैंपियनशिप का आधिकारिक उद्घाटन किया। 104 देशों के लगभग 2,200 पैरा एथलीटों ने 186 पदक स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।

कतर (2015), UAE (2019) और जापान (2024) के बाद भारत इस आयोजन की मेजबानी करने वाला चौथा एशियाई देश बना। भारत ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी 74 एथलीटों की पैरा एथलेटिक्स टुकड़ी उतारी। प्रतियोगिता में 186 पदक स्पर्धाएं (101 पुरुष, 84 महिला, 1 मिश्रित) थीं, जो कोबे 2024 से 15 अधिक थीं। यह भारत में आयोजित सबसे बड़ा पैरा खेल आयोजन और दक्षिण एशिया में पहला था।