भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिसंबर 2025 में ‘भारतीय राज्यों पर सांख्यिकी पुस्तिका 2024-25’ का 10वाँ संस्करण जारी किया। यह पुस्तिका सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एकीकृत और तुलनीय सांख्यिकीय संसाधन उपलब्ध कराती है।

प्रमुख आँकड़ों में राज्यवार GDP, राजकोषीय संकेतक, बैंकिंग पहुँच, ऋण वितरण और बुनियादी ढाँचे से जुड़े मापदंड शामिल हैं। पुस्तिका के अनुसार FY24-25 में राजस्थान GSDP वृद्धि दर के लिहाज़ से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले पाँच राज्यों में रहा। यह प्रकाशन राज्य-स्तरीय आर्थिक आँकड़ों का अध्ययन करने वाले नीति-निर्माताओं, शोधकर्ताओं और RAS/UPSC अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ है।