दूरसंचार विभाग (DoT) ने राष्ट्रीय आवृत्ति आवंटन योजना 2025 (NFAP-2025) जारी की, जो 30 दिसंबर 2025 से प्रभावी है। NFAP एक प्रमुख नीतिगत दस्तावेज़ है। यह भारत में विभिन्न दूरसंचार सेवाओं, रक्षा, अंतरिक्ष संचार, प्रसारण और वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए रेडियो आवृत्ति स्पेक्ट्रम का आवंटन तय करती है।

नई योजना में विश्व रेडियो संचार सम्मेलन 2023 (WRC-23) के निर्णयों के साथ 5G और 6G स्पेक्ट्रम की ज़रूरतों से जुड़े प्रावधान शामिल हैं। इसमें उपग्रह इंटरनेट, मानवरहित हवाई वाहन (UAV) संचार और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) अनुप्रयोगों के आवृत्ति बैंड के लिए भी प्रावधान किए गए हैं। NFAP-2025 ने पहले की NFAP-2022 योजना की जगह ली है।