आपका सेशन खत्म हो गया है

आपकी प्रगति और खरीदारी सुरक्षित हैं। जारी रखने के लिए दोबारा लॉगिन करें।

दोबारा लॉगिन करें
Aspirant Academy

MCQ

अर्थव्यवस्था MCQ - उत्तर सहित अभ्यास प्रश्न

RAS/RPSC तैयारी के लिए अर्थव्यवस्था के 64 प्रश्न हल करें।

अभ्यास प्रश्न

प्र.1भारत में वस्तु एवं सेवा कर लागू किया गया–

A 1 जून 2017
B 1 जुलाई 2017
C 1 अगस्त 2017
D 1 सितंबर 2017
व्याख्या

भारत में वस्तु एवं सेवा कर (GST) 1 जुलाई 2017 से लागू किया गया। 30 जून से 1 जुलाई 2017 की मध्यरात्रि को संसद के केन्द्रीय कक्ष में एक ऐतिहासिक सत्र में राष्ट्रपति ने इसकी शुरुआत की। 1 जुलाई को प्रतिवर्ष 'GST दिवस' के रूप में मनाया जाता है। अतः सही उत्तर B है।

प्र.2आर्थिक समीक्षा 2020-21 के अनुसार राज्य के आर्थिक विकास के सन्दर्भ में निम्न में से कौन से कथन सत्य हैं ? (a) सकल राज्य घरेलू उत्पाद के अनुसार वृद्धि दर, स्थिर कीमतों (2011-12) पर वर्ष 2020-21 में 4.11% है । (b) सकल राज्य मूल्यवर्धन में स्थिर कीमतों (2011-12) पर क्षेत्रवार योगदान में वर्ष 2020-21 में सेवाओं का योगदान 42.40% है । (c) वर्ष 2019-20 में राजकोषीय घाटा, सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 3.77% रहा है । (d) सकल राज्य मूल्यवर्धन में, कृषि क्षेत्र का योगदान स्थिर कीमतों पर न्यूनतम रहा है ।

A केवल (a)
B (b) तथा (d)
C (b) तथा (c)
D (a), (c) तथा (d)
व्याख्या

कथन (a) गलत है: 2020-21 में स्थिर (2011-12) कीमतों पर राजस्थान के वास्तविक सकल राज्य घरेलू उत्पाद में 6.61% की गिरावट हुई थी; -4.11% चालू कीमतों वाली गिरावट थी। कथन (b) सही है क्योंकि 2020-21 में स्थिर (2011-12) मूल कीमतों पर सकल राज्य मूल्यवर्धन में सेवा क्षेत्र का योगदान 42.40% था। कथन (c) सही है: 2019-20 में राजस्थान का राजकोषीय घाटा सकल राज्य घरेलू उत्पाद का 3.77% था। कथन (d) गलत है क्योंकि 2020-21 में स्थिर कीमतों पर न्यूनतम योगदान कृषि का नहीं, उद्योग क्षेत्र का था। इसलिए केवल (b) और (c) सही हैं।

प्र.3अपने निवेश के बदले में एक शेयरधारक प्राप्त करता है :

A अवितरित लाभ
B लाभांश एवं बोनस शेयर
C निवेश पर ब्याज
D निवेश पर लाभ
व्याख्या

शेयरधारक कंपनी में हिस्सेदारी रखता है और उसी आधार पर उसे कंपनी से लाभ मिल सकते हैं। कंपनी लाभ घोषित करे तो लाभांश मिलता है और बोनस शेयर जारी करे तो मौजूदा शेयरधारकों को अतिरिक्त शेयर मिलते हैं। इसलिए सही उत्तर B है।

प्र.4निम्नलिखित में से कौन सा राज्य 2016–17 में कॉफी का सबसे बड़ा उत्पादक था? (1) केरल (2) कर्नाटक (3) तमिलनाडु (4) आंध्र प्रदेश

A केरल
B कर्नाटक
C तमिलनाडु
D आंध्र प्रदेश
व्याख्या

2016-17 में कर्नाटक भारत का सबसे बड़ा कॉफी उत्पादक राज्य था। कॉफी बोर्ड के आँकड़ों में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु सहित अन्य कॉफी उत्पादक राज्यों से काफी आगे था। अतः सही उत्तर B — कर्नाटक है।

प्र.5‘पारदर्शी कराधान - ईमानदार का सम्मान’ मंच कब शुरू किया गया था?

A अगस्त, 2020
B अगस्त, 2019
C जनवरी, 2020
D जनवरी, 2019
व्याख्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पारदर्शी कराधान - ईमानदार का सम्मान’ नाम से मंच का शुभारंभ 13 अगस्त 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था। इसलिए सही उत्तर अगस्त 2020 है।

आपने 64 में से 5 नमूना प्रश्न देख लिए हैं

अर्थव्यवस्था पर अनलिमिटेड अभ्यास RAS टेस्ट सीरीज़ + प्रैक्टिस पैक या गेट पास में मिलता है।

और प्रश्न

6विकसित भारत - रोजगार और आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) : विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम, 2025 के उद्देश्य से केन्द्र एवं राज्य सरकारों के बीच 90:10 की वित्तीय साझेदारी निम्नलिखित में से सभी पर लागू होती है, सिवाय :

Aउत्तराखंड
Bहिमाचल प्रदेश
Cजम्मू और कश्मीर
Dझारखंड

7प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना – सूक्ष्म सिंचाई (PMKSYMI) के तहत किसानों की सभी श्रेणियों के लिए केंद्र और राज्य की हिस्सेदारी का क्या अनुपात है ?

A40 : 60
B50 : 50
C60 : 40
D70 : 30

8निम्नलिखित में से कौन सी एक राष्ट्रीय आय के मापन की समस्या नहीं है ?

Aदोहरी गणना
Bत्रुटिपूर्ण अभिलेख
Cव्यक्तियों की आय में अंतर
Dबहिष्करण और समावेश की समस्या

9मुद्रास्फीति और बेरोजगारी का सह-अस्तित्व कहलाता है

Aसमग्र मुद्रास्फीति
Bमूल मुद्रास्फीति
Cनिष्पंद-स्फीति
Dअवस्फीति

10वैयक्तिक आय की गणना करने में राष्ट्रीय आय में निम्न में से क्या जोड़ा जाता है ?

Aहस्तान्तरण भुगतान
Bसामाजिक सुरक्षा अंशदान
Cनिगम कर
Dअवितरित लाभ

11राष्ट्रीय टिकाऊ खेती मिशन के अन्तर्गत निम्नलिखित में से कौन–सा उप–मिशन सम्मिलित किया गया है ?

Aपशुपालन
Bस्वास्थ्य प्रबन्धन
Cसहकारी खेती
Dमृदा स्वास्थ्य प्रबन्धन

12केन्द्रीय बजट 2025-26 में घोषित राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन में भारत के सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण क्षेत्र के योगदान के लिये क्या लक्ष्य रखा गया है ?

A2030 तक 20 प्रतिशत
B2035 तक 25 प्रतिशत
C2040 तक 30 प्रतिशत
D2047 तक 35 प्रतिशत

13निम्न कथनों में से कौन सा/से सत्य है/हैं ? (a) ई-श्रम पोर्टल नौकरी चाहने वालों, नियोक्ताओं, प्रशिक्षण प्रदाताओं और कैरियर मार्गदर्शन एवं परामर्श एजेंसियों को जोड़ने वाला एक ही स्थान पर सभी सुविधायें प्रदान करने वाला एक मंच है। (b) राष्ट्रीय कैरियर सेवा पोर्टल अनौपचारिक और औपचारिक रोजगार के बीच की खाई को निरन्तर पाट रहा है और असंगठित कामगारों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिये एक प्रमुख संस्थागत तंत्र के रूप में कार्य कर रहा है । कूट :

Aकेवल (a) सत्य है ।
Bकेवल (b) सत्य है ।
C(a) और (b) दोनों सत्य हैं ।
Dन तो (a) और न ही (b) सत्य है ।

14भारत की बारहवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य विषय क्या था ?

Aअधिक तीव्र तथा अधिक समावेशी विकास
Bतीव्र, अधिक समावेशी तथा सुस्थिर वृद्धि
Cन्याय एवं समानता के साथ वृद्धि
Dसतत् विकास

15सूची-I और सूची-II का सुमेल करें और सूचियों के नीचे दिए गए कूटों का प्रयोग करते हुए सही उत्तर का चयन करें : सूची-I (A) खुली मुद्रास्फीति (B) माँग जन्य मुद्रास्फीति (C) रैचेट मुद्रास्फीति (D) दमित मुद्रास्फीति सूची-II (i) जब सरकार द्वारा कीमत पर प्रभावी नियंत्रण होता है । (ii) जब कीमत वृद्धि में कोई बाधा नहीं होती । (iii) जब समग्र मांग समग्र पूर्ति से पूर्ण रोजगार स्तर पर अधिक होती है । (iv) यद्यपि समग्र मांग अधिक नहीं होती, किन्तु अर्थव्यवस्था में इस तरह वितरित होती है कि कुछ क्षेत्रों में माँग का आधिक्य होता है । कूट : (A) (B) (C) (D)

A(ii) (iii) (iv) (i)
B(i) (ii) (iii) (iv)
C(ii) (i) (iii) (iv)
D(iv) (iii) (ii) (i)

भारतीय अर्थव्यवस्था में और विषय

अन्य विषय देखें