चेन्नई अक्टूबर 2025 से भारत की पहली रियल-टाइम बाढ़ पूर्वानुमान एवं स्थानिक निर्णय समर्थन प्रणाली (RTFF & SDSS) को पूरी तरह चालू करने वाला पहला शहर बना। लगभग ₹107.2 करोड़ की इस प्रणाली को विश्व बैंक के सहयोग से विकसित किया गया है तथा TNUIFSL इसका प्रबंधन करती है। यह प्रणाली चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू एवं रानीपेट जिलों के 4,974 वर्ग किमी क्षेत्र पर लागू है। झीलों, नदियों, तूफानी नालों एवं तटीय क्षेत्रों से रियल-टाइम डेटा एकत्र कर वेलाचेरी, नुंगंबक्कम, मांबलम जैसे अधिक जोखिम वाले क्षेत्रों में गली के स्तर तक जलभराव का पूर्वानुमान दिया जाता है। TN-Alert मोबाइल ऐप से सार्वजनिक अलर्ट जारी किए जाते हैं।