राजस्थान को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय से राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (NTCP) 2024-25 के तहत प्रभावी तंबाकू नियंत्रण प्रयासों के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर के मार्गदर्शन में राजस्थान ने तंबाकू उपयोग में कमी लाने, जागरूकता प्रसार और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। राज्य ने 60 दिवसीय तंबाकू मुक्त राजस्थान कार्य योजना के तहत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण समारोह और स्कूल स्तरीय गतिविधियाँ संचालित कीं। राजस्थान तंबाकू मुक्त युवा अभियान 2023 की सभी गतिविधियों में शीर्ष पर रहा। NTCP भारत में 2007-08 से चल रहा एक केंद्र प्रायोजित कार्यक्रम है, जिसका लक्ष्य COTPA (सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003) के प्रभावी क्रियान्वयन, जागरूकता अभियानों, तंबाकू सेवन छुड़ाने की सेवाओं और तंबाकू उत्पाद विज्ञापन पर प्रतिबंध से तंबाकू उपयोग को कम करना है।