पंजाब नेशनल बैंक ने 6 सितंबर 2025 को राजस्थान सरकार के साथ राइजिंग राजस्थान पहल के तहत ₹21,000 करोड़ की वित्तीय सहायता देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस पर जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पंजाब नेशनल बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक चंद्रा की उपस्थिति में हस्ताक्षर हुए।

इस साझेदारी का उद्देश्य सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों, महिला उद्यमियों तथा डिजिटल वित्तीय समावेशन पर ध्यान देकर सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देना है। यह राशि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों, कृषि, आवास तथा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्रों के विकास में मदद करेगी। समझौता राजस्थान के विकास एजेंडे के अनुरूप पात्र परियोजनाओं के वित्तपोषण की रूपरेखा तय करता है।