मुंबई की 18 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन दक्षिण ध्रुव तक स्की करने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय और विश्व की दूसरी सबसे कम उम्र की महिला बनीं। भारतीय नौसेना अधिकारी की बेटी काम्या ने 27 दिसंबर 2025 को 89 डिग्री दक्षिण अक्षांश से लगभग 115 किमी की यात्रा की। उन्होंने बिना बाहरी सहायता के भोजन, उपकरण और जीवन-रक्षक सामान वाली स्लेज खींचते हुए अंटार्कटिक यात्रा पूरी की।

काम्या ने माइनस 30 डिग्री सेल्सियस तापमान और तेज ध्रुवीय हवाओं का सामना किया। 2024 में 17 वर्ष की उम्र में उन्होंने एवरेस्ट सहित सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़कर सेवन समिट्स चैलेंज पूरा किया। वह अब एक्सप्लोरर्स ग्रैंड स्लैम के अंतिम चरण में हैं। भारतीय नौसेना ने उनकी उपलब्धि को राष्ट्रीय गौरव बताया।