राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 18 दिसंबर को जयपुर के जवाहर कला केंद्र में सरस राजसखी राष्ट्रीय मेले का उद्घाटन किया। 4 जनवरी 2026 तक चलने वाले इस मेले में 24 राज्यों के लगभग 300 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें ग्रामीण परंपराओं, लोक कला, हस्तशिल्प, हथकरघा और वस्त्र उत्पादों को प्रदर्शित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने देशभर की महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल देखे और कहा कि स्वयं सहायता समूह महिला सशक्तिकरण तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रहे हैं। यह मेला ग्रामीण महिला कारीगरों को राष्ट्रीय स्तर पर अपने उत्पाद दिखाने और बाजार तक पहुंच बनाने का अवसर देता है। इसका आयोजन दीनदयाल अंत्योदय योजना — NRLM के तहत किया जा रहा है।