RBI की 100 आधार अंकों की CRR कटौती की पहली किस्त 6 सितंबर 2025 से शुरू होने वाले रिपोर्टिंग पखवाड़े से प्रभावी हुई। अब बैंकों को NDTL का 3.75% CRR रखना होगा, जो पहले 4% था। जून 2025 की मौद्रिक नीति में रेपो दर में 50 bps कटौती के साथ CRR कटौती की घोषणा की गई थी। यह कटौती 6 सितंबर, 4 अक्टूबर, 1 नवंबर और 29 नवंबर को 25-25 bps की चार किस्तों में होगी, जिससे CRR 4% से घटकर 3% हो जाएगा। इससे दिसंबर 2025 तक बैंकिंग प्रणाली में लगभग ₹2.5 लाख करोड़ की प्राथमिक तरलता आएगी।