प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 17 सितंबर 2025 को अपना 75वां जन्मदिन मनाया। BJP ने 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 'सेवा पखवाड़ा' आरंभ किया। मध्यप्रदेश के धार से PM ने 'स्वस्थ नारी सशक्त परिवार' स्वास्थ्य अभियान लॉन्च किया, जिसके तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में 10 लाख से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाए जाने थे। उन्होंने लगभग 10 लाख महिलाओं को PM मातृ वंदना योजना की राशि हस्तांतरित की। साथ ही 'सुमन सखी चैटबॉट' और जनजातीय कल्याण के लिए 'आदि कर्मयोगी अभियान' का भी शुभारंभ किया।