राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर 2025 से 'सेवा पखवाड़ा' का आयोजन किया, जिसमें सरकारी तंत्र को पात्र लाभार्थियों की पहचान कर उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए सक्रिय किया गया। CM ने दोहराया कि सरकार की मुख्य प्राथमिकता प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं का लाभ दिलाना है। 30 सितंबर 2025 तक राज्य में 294 रोजगार मेले आयोजित कर 93,585 आवेदकों को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए।