राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने 5–12 अक्टूबर 2025 को बार्बाडोस के ब्रिजटाउन में आयोजित 68वें राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन (CPC) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। देवनानी ने 'लोकतंत्र एवं संसदीय प्रणाली को सुदृढ़ करना' विषय पर शोध-पत्र प्रस्तुत किया तथा राजस्थान विधानसभा में किए गए नवाचारों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रखा। उनके साथ प्रधान सचिव भरत भूषण शर्मा भी थे। उन्होंने लंदन में CPA मुख्यालय का दौरा किया तथा पद्मश्री बॉब ब्लैकमैन सांसद से भेंट की। CPA में राष्ट्रमंडल की 180 से अधिक संसदें, राज्य एवं क्षेत्रीय विधानसभाएँ सम्बद्ध हैं।