संसद का शीतकालीन सत्र 2025, 19 दिसंबर 2025 को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गया। सत्र में 19 दिनों में 15 बैठकें हुईं। लोकसभा में 10 विधेयक पेश किए गए और दोनों सदनों ने 8 विधेयक पारित किए।

प्रमुख पारित विधेयक: (1) शांति विधेयक (परमाणु ऊर्जा निजीकरण), (2) सबका बीमा सबकी रक्षा विधेयक (बीमा में 100% FDI), (3) VB-G RAM G विधेयक (MGNREGA प्रतिस्थापन, 125 दिन गारंटी), (4) स्वास्थ्य सुरक्षा से राष्ट्रीय सुरक्षा उपकर विधेयक। लोकसभा की उत्पादकता लगभग 110% और राज्यसभा की लगभग 121% रही। 'वंदे मातरम्' की 150वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा में 65 सदस्यों ने 11 घंटे 32 मिनट भाग लिया।