Aspirant Academy

MCQ

राजस्थान सामान्य ज्ञान MCQ - उत्तर सहित अभ्यास प्रश्न

RAS/RPSC तैयारी के लिए राजस्थान सामान्य ज्ञान के 86 प्रश्न हल करें।

अभ्यास प्रश्न

प्र.12011 की जनगणना के अनुसार राजस्थान में ग्रामीण और शहरी आबादी की साक्षरता दर क्रमशः है :

A 61.44 व 79.68
B 62.43 व 78.78
C 63.46 व 77.72
D 64.45 व 76.72
व्याख्या

जनगणना 2011 के अनुसार राजस्थान में ग्रामीण साक्षरता दर 61.44 प्रतिशत और शहरी साक्षरता दर 79.68 प्रतिशत थी। प्रश्न में क्रम ग्रामीण और फिर शहरी है, इसलिए सही उत्तर A है।

प्र.2राजस्थान के किस जिले में जनगणना 2011 के अनुसार सबसे कम बाल लिंगानुपात (0-6 वर्ष) है ?

A बांसवाड़ा
B डूंगरपुर
C धौलपुर
D झुंझुनू
व्याख्या

जनगणना 2011 में राजस्थान के जिलों में 0-6 वर्ष आयु वर्ग का सबसे कम बाल लिंगानुपात झुंझुनू में 837 दर्ज है। इसलिए दिए गए विकल्पों में सही उत्तर D है। बांसवाड़ा और डूंगरपुर के आँकड़े इससे काफी अधिक हैं।

प्र.3आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व निम्न में से किस शहर में स्थित है ?

A दौसा
B अलवर
C जयपुर
D राजसमंद
व्याख्या

आमागढ़ लेपर्ड रिजर्व राजस्थान के जयपुर में गलता जी के पास स्थित है। इसलिए दिए गए विकल्पों में सही उत्तर C, जयपुर है।

प्र.4सुमेलित कीजिये – खान (A) डेगाना (B) मांडो-की-पाल (C) झामर कोटड़ा (D) गोठ-मंगलोद खनिज (I) टंगस्टन (II) फ्लोर्सपार (III) रॉक फॉस्फेट (IV) जिप्सम सही कूट है –

A A-IV, B-II, C-III, D-I
B A-II, B-I, C-III, D-IV
C A-I, B-II, C-IV, D-III
D A-I, B-II, C-III, D-IV
व्याख्या

सही सुमेलन डेगाना-टंगस्टन, मांडो-की-पाल-फ्लोर्सपार, झामर कोटड़ा-रॉक फॉस्फेट और गोठ-मंगलोद-जिप्सम है। इसी क्रम में A-I, B-II, C-III और D-IV बनता है। इसलिए सही उत्तर D है।

प्र.5राजस्थान के खनिज संसाधनों तथा उनके उत्पादक स्थलों का मिलान कीजिए : I. टंगस्टन A. लीलवानी II. मैंगनीज B. डेगाना III. तांबा C. जावर माला IV. सीसा-जस्ता D. खेतड़ी सिंघाना सुमेलित युग्म हैं :

A I - B, II - A, III - D, IV - C
B I - A, II - B, III - C, IV - D
C I - C, II - D, III - B, IV - A
D I - D, II - C, III - A, IV - B
व्याख्या

राजस्थान के प्रमुख खनिज उत्पादन स्थल हैं: टंगस्टन — डेगाना (B), मैंगनीज — लीलवानी (A), तांबा — खेतड़ी-सिंघाना (D), सीसा-जस्ता — जावर माला (C)। अतः सही मिलान I-B, II-A, III-D, IV-C है, जो विकल्प A है। संग्रहीत उत्तर C गलत है।

आपने 86 में से 5 नमूना प्रश्न देख लिए हैं

राजस्थान सामान्य ज्ञान पर अनलिमिटेड अभ्यास RAS टेस्ट सीरीज़ + प्रैक्टिस पैक या गेट पास में मिलता है।

और प्रश्न

6“लसाडिया का पठार” राजस्थान के किस जिले में स्थित है ?

Aजैसलमेर
Bउदयपुर
Cकोटा
Dगंगानगर

7‘जाखम’ बहुउद्देशीय परियोजना राजस्थान के कौन से जिले में स्थित है? (1) टोंक (2) बांसवाड़ा (3) भरतपुर (4) प्रतापगढ़

Aटोंक
Bबांसवाड़ा
Cभरतपुर
Dप्रतापगढ़

8गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड ने चुकंदर से चीनी बनाना कब से प्रारम्भ किया था ?

A1968
B1967
C1963
D1969

9दिसम्बर-2024 तक, निम्नलिखित में से किस वृहद्-सिंचाई परियोजना की सिंचाई क्षमता (हेक्टेयर में) अधिकतम थी ?

Aपरवन
Bपूर्वी राजस्थान नहर परियोजना
Cपीपलखूंट उच्च स्तरीय नहर
Dऊपरी उच्च स्तरीय नहर (माही)

10टॉडगढ़ रावली वन्यजीव अभयारण्य ______ जिले में स्थित नहीं है।

Aअजमेर
Bराजसमंद
Cटोंक
Dपाली

11राजस्थान में स्थित निम्न औद्योगिक उपक्रमों में से कौन सा भारत सरकार का उपक्रम नहीं है ?

Aइंस्ट्रूमेंटेशन लिमिटेड, कोटा
Bसांभर साल्ट्स लिमिटेड, सांभर
Cमॉडर्न बेकरीज इंडिया लिमिटेड, जयपुर
Dश्रीगंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड, श्रीगंगानगर

12भारतीय भू–वैज्ञानिक सर्वेक्षण विभाग ने राज्य के किन दो जिलों में स्वर्ण भण्डार होने का अनुमान हाल ही में व्यक्त किया है?

Aउदयपुर तथा बांसवाड़ा
Bबांसवाड़ा तथा डूंगरपुर
Cभीलवाड़ा तथा चित्तौड़गढ़
Dचित्तौड़गढ़ तथा सिरोही

13राजस्थान के किस जिले में बृहत उद्योगों की सर्वाधिक संख्या पायी जाती है ?

Aअलवर
Bभीलवाड़ा
Cजयपुर
Dउदयपुर

14निम्न में से कौन सा सुमेलित नहीं है ?

Aमाही - जाखम
Bलूनी - सूकड़ी
Cबनास - मेज
Dचंबल - पार्वती

15कौनसा युग्म सही सुमेलित नहीं है?

AEA’d जलवायु प्रदेश – पूर्वी राजस्थान
BDB’w जलवायु प्रदेश – उत्तरी राजस्थान
CDA’w जलवायु प्रदेश – मध्य राजस्थान
DCA’w जलवायु प्रदेश – दक्षिण-पूर्वी राजस्थान

राजस्थान का भूगोल में और विषय

अन्य विषय देखें