आपका सेशन खत्म हो गया है

आपकी प्रगति और खरीदारी सुरक्षित हैं। जारी रखने के लिए दोबारा लॉगिन करें।

दोबारा लॉगिन करें
Aspirant Academy

MCQ

राजस्थान सामान्य ज्ञान MCQ - उत्तर सहित अभ्यास प्रश्न

RAS/RPSC तैयारी के लिए राजस्थान सामान्य ज्ञान के 424 प्रश्न हल करें।

अभ्यास प्रश्न

प्र.1जो नगर समूह लकड़ी के खिलौने बनाने के लिये प्रसिद्ध है, वह है :

A उदयपुर, सवाई माधोपुर, जोधपुर
B उदयपुर, सवाई माधोपुर, बाड़मेर
C उदयपुर, सवाई माधोपुर, जैसलमेर
D उदयपुर, जयपुर, जोधपुर
व्याख्या

राजस्थान में लकड़ी के खिलौने बनाने के लिए उदयपुर, जयपुर और जोधपुर का समूह मानक रूप से दिया जाता है। इसलिए सही उत्तर D है, A नहीं।

प्र.2चम्पाकली आभूषण शरीर के किस अंग पर पहना जाता है ?

A सिर
B माथा
C नाक
D गर्दन
व्याख्या

विश्वसनीय हिन्दी कोशों में चम्पाकली को गले में पहना जाने वाला स्त्री-आभूषण बताया गया है। इसलिए यह सिर, माथे या नाक का आभूषण नहीं है। सही उत्तर D है।

प्र.3निम्न में से कौन सी संस्था/ओं का प्रधान, प्रधानमंत्री होता है ? a वित्त आयोग b. नीति आयोग c. राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग d. विधि आयोग नीचे दिये गये कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिये :

A a, b, c
B a, b, d
C केवल b
D केवल c
व्याख्या

नीति आयोग की आधिकारिक संरचना में प्रधानमंत्री को उसका अध्यक्ष बताया गया है। वित्त आयोग, राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग और विधि आयोग अपने-अपने अध्यक्षों के अधीन काम करते हैं, प्रधानमंत्री उनके प्रधान नहीं होते। इसलिए सूची में केवल b सही है और सही उत्तर C है।

प्र.4निम्नलिखित घटनाओं पर विचार कीजिये : (i) डाबरा काण्ड (ii) नीमूचना काण्ड (iii) चण्डावल कांड (iv) मानगढ़ पहाड़ी हत्याकाण्ड इन घटनाओं का सही कालक्रम क्या है ?

A (i), (ii), (iv), (iii)
B (i), (ii), (iii), (iv)
C (iv), (ii), (iii), (i)
D (iii), (i), (iv), (ii)
व्याख्या

मानगढ़ पहाड़ी हत्याकाण्ड 1913 में, नीमूचना काण्ड 1925 में, चण्डावल कांड 1942 में और डाबरा काण्ड 1947 में हुआ। इसलिए सही कालक्रम (iv), (ii), (iii), (i) बनता है। अतः सही उत्तर C है।

प्र.5राजस्थान में राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना के अन्तर्गत दुग्ध उत्पादकों को कितना मुआवजा प्रदान किया जाता है ?

A 5 लाख
B 10 लाख
C 15 लाख
D 20 लाख
व्याख्या

राजस्थान आर्थिक समीक्षा में राज सरस सुरक्षा कवच बीमा योजना को डेयरी सदस्यों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना बताया गया है। इस योजना में पात्र स्थिति में 5 लाख रुपये की राशि देय है। इसलिए सही उत्तर A है।

आपने 424 में से 5 नमूना प्रश्न देख लिए हैं

राजस्थान सामान्य ज्ञान पर अनलिमिटेड अभ्यास RAS टेस्ट सीरीज़ + प्रैक्टिस पैक या गेट पास में मिलता है।

और प्रश्न

6राजस्थान में 1857 का विद्रोह सर्वप्रथम कहाँ प्रारम्भ हुआ था ?

Aकोटा
Bनीमच
Cनसीराबाद
Dआउवा

7त्रिपुरा सुन्दरी का मंदिर कहाँ स्थित है ?

Aतनोट (जैसलमेर)
Bभदाना (कोटा)
Cतलवाड़ा (बांसवाड़ा)
Dअकोला (चित्तौड़गढ़)

8राजस्थान की पाकिस्तान के साथ अन्तर्राष्ट्रीय सीमा की कुल लम्बाई है :

A1050 किमी
B1020 किमी
C1010 किमी
D1070 किमी

9लोकदेवता मल्लीनाथजी का मंदिर कहाँ स्थित है ?

Aखड़नाल
Bरूणेचा
Cददरेवा
Dतिलवाड़ा

10निम्नलिखित में से 'जारवा जनजाति' का क्षेत्र कौन-सा है ?

Aमिजोरम
Bअण्डमान द्वीप
Cमेघालय
Dलक्षद्वीप

11राजस्थान में सुपर क्रिटिकल ताप विद्युतगृह स्थित हैं –

Aमाही बांध एवं जवाहर सागर बांध
Bरावतभाटा एवं राणा प्रताप सागर बांध
Cछबड़ा एवं सूरतगढ़
Dछबड़ा एवं रावतभाटा

12बादशाह का प्रसिद्ध मेला राजस्थान के किस शहर में आयोजित होता है?

Aहिण्डौन सिटी
Bकरौली
Cब्यावर
Dचाकसू

13जयपुर के हवामहल में कितनी मंजिलें हैं ?

Aतीन
Bचार
Cपाँच
Dसात

14राजस्थान सरकार द्वारा ई-धरती कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, जिसका संबंध है

Aराज्य के समस्त गाँवों के राजस्व मानचित्रों के डिजिटलीकरण से
Bराज्य की सभी तहसीलों के डिजिटलीकरण से
Cमहिला सुरक्षा हेतु सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर कैमरा लगाए जाने से
Dगूगल मैप की भांति एक पथ-प्रदर्शक (नैवीगेशन) मानचित्र की परियोजना से

15सन् 1947 ई. में वीरबाला कालीबाई किस घटना में शहीद हुई थी ?

Aपुनवाड़ा काण्ड में
Bकाब्जा काण्ड में
Cरास्तापाल काण्ड में
Dडाबरा काण्ड में

राजस्थान इतिहास, कला एवं संस्कृति में और विषय

अन्य विषय देखें