मुख्य सामग्री पर जाएँ
पिछले प्रश्न

CET Graduation पिछले प्रश्न खोजें

CET Graduation के 1154 पिछले प्रश्न वर्ष, विषय और पेपर के आधार पर खोजें — उत्तर कुंजी सहित।

परिणाम

1154 में से 161-180 प्रश्न

2024cet-graduation-2024-shift-1Indian History (Modern)1 अंक
खोलें
प्रश्न 42

"फ्रंटियर गांधी" के नाम से किसे जाना जाता था?

  1. A महात्मा गांधी
  2. B सरदार पटेल
  3. C खान अब्दुल गफ्फार खान सही
  4. D मोहम्मद रसूक
उत्तर C
2024cet-graduation-2024-shift-3Current Affairs1 अंक
खोलें
प्रश्न 42

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई श्रेष्ठा योजना ___________ से संबंधित है।

  1. A विद्यार्थी सही
  2. B किसान
  3. C सेना के कार्मिक
  4. D जनजातियां
उत्तर A
2024cet-graduation-2024-shift-2Indian Constitution & Governance1 अंक
खोलें
प्रश्न 42

निम्नलिखित में से सामान्यतः राज्य विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति कौन होते हैं?

  1. A प्रधानमंत्री
  2. B शिक्षा मंत्री
  3. C मुख्यमंत्री
  4. D राज्यपाल सही
उत्तर D
2024cet-graduation-2024-shift-4General Hindi1 अंक
खोलें
प्रश्न 42

नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (1): ‘ह’ वर्ण का उच्चारण स्थान कंठ है। कथन (2): ‘ऋ’ तथा ‘ठ’ दोनों वर्णों का उच्चारण स्थान मूर्धा है। उपर्युक्त कथनों के आलोक में निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर चुनें।

  1. A कथन 1 असत्य है, किन्तु कथन 2 सत्य है।
  2. B कथन 1 और कथन 2 दोनों सत्य हैं। सही
  3. C कथन 1 और कथन 2 दोनों असत्य हैं।
  4. D कथन 1 सत्य है, किन्तु कथन 2 असत्य है।
उत्तर B
2024cet-graduation-2024-shift-2Rajasthan History, Art & Culture1 अंक
खोलें
प्रश्न 43

नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन 1: अप्रैल 1919 में उदयपुर राज्य सरकार ने बिजोलिया किसानों की शिकायतें सुनने के लिए मांडलगढ़ हाकिम बिंदुलाल भट्टाचार्य की अध्यक्षता में एक आयोग बनाया। आयोग ने किसानों के हित में कई सिफारिशें कीं। कथन 2: भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के अधिकारियों का मानना था कि बिजोलिया किसान पंचायत के साथ जल्दी समझौता किया जाना चाहिए, अन्यथा राजपूताना में किसान आंदोलन हिंसक रूप ले सकता है। उपर्युक्त कथनों के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए।

  1. A कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं। सही
  2. B कथन 1 और कथन 2 दोनों गलत हैं।
  3. C कथन 1 सही है, लेकिन कथन 2 गलत है।
  4. D कथन 1 गलत है, लेकिन कथन 2 सही है।
उत्तर A
2024cet-graduation-2024-shift-1Reasoning & Mental Ability1 अंक
खोलें
प्रश्न 43

यदि कैट = 48 है, तो माउस किसके बराबर है?

  1. A 142
  2. B 146 सही
  3. C 148
  4. D 138
उत्तर B
2024cet-graduation-2024-shift-4Indian Constitution & Governance1 अंक
खोलें
प्रश्न 43

निम्नलिखित में से कौन अंतर राज्य परिषद और नीति आयोग की शासी परिषद, दोनों का सदस्य होता है?

  1. A लोकसभा अध्यक्ष
  2. B राष्ट्रपति
  3. C राज्यों के मुख्यमंत्री सही
  4. D राज्यपाल
उत्तर C
2024cet-graduation-2024-shift-3Geography of Rajasthan1 अंक
खोलें
प्रश्न 43

नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (1): चंबल परियोजना मध्य प्रदेश राज्य और राजस्थान राज्य की संयुक्त परियोजना है। कथन (2): माही विद्युत परियोजना राजस्थान में उदयपुर के निकट स्थित है। ऊपर दिए गए कथनों के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

  1. A कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं।
  2. B कथन 1 और कथन 2 दोनों गलत हैं।
  3. C कथन 1 सही है, लेकिन कथन 2 गलत है। सही
  4. D कथन 1 गलत है, लेकिन कथन 2 सही है।
उत्तर C
2024cet-graduation-2024-shift-4Indian Constitution & Governance1 अंक
खोलें
प्रश्न 44

भारतीय संघ की मंत्रिपरिषद सामूहिक रूप से किसके प्रति उत्तरदायी होती है?

  1. A लोकसभा सही
  2. B राष्ट्रपति
  3. C प्रधानमंत्री
  4. D राज्यसभा
उत्तर A
2024cet-graduation-2024-shift-1Reasoning & Mental Ability1 अंक
खोलें
प्रश्न 44

रंजन 15 किमी उत्तर दिशा में चला, फिर दाएँ मुड़कर 10 किमी चला, फिर बाएँ मुड़कर 20 किमी चला, फिर बाएँ मुड़कर 10 किमी चला। रंजन शुरुआती बिंदु से कितनी दूर था?

  1. A 30 किमी
  2. B 25 किमी
  3. C 35 किमी सही
  4. D 45 किमी
उत्तर C
2024cet-graduation-2024-shift-2Indian History (Modern)1 अंक
खोलें
प्रश्न 44

निम्नलिखित समाज सुधारकों में से कौन सती प्रथा के उन्मूलन से जुड़े थे?

  1. A विवेकानंद
  2. B दयानंद सरस्वती
  3. C राजा राम मोहन राय सही
  4. D गोविंद रानाडे
उत्तर C
2024cet-graduation-2024-shift-3Indian Constitution & Governance1 अंक
खोलें
प्रश्न 44

निम्नलिखित में से कौन-सी रिट सर्वोच्च न्यायालय द्वारा किसी अधीनस्थ न्यायालय को उस अधिकार-क्षेत्र का अतिक्रमण करने से रोकने के लिए जारी की जाती है, जो उसे प्राप्त नहीं है?

  1. A परमादेश
  2. B उत्प्रेषण
  3. C प्रतिषेध सही
  4. D बंदी प्रत्यक्षीकरण
उत्तर C
2024cet-graduation-2024-shift-3Indian Constitution & Governance1 अंक
खोलें
प्रश्न 45

निम्नलिखित में से कौन राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए गठित समिति में शामिल नहीं होता है?

  1. A प्रधानमंत्री
  2. B भारत के मुख्य न्यायाधीश सही
  3. C लोकसभा अध्यक्ष
  4. D लोकसभा में विपक्ष के नेता
उत्तर B
2024cet-graduation-2024-shift-1Reasoning & Mental Ability1 अंक
खोलें
प्रश्न 45

लड़कियों का एक समूह एक ही पंक्ति में खड़ा है। एक लड़की दोनों सिरों से क्रम में उन्नीसवीं है। कक्षा में कुल कितनी लड़कियाँ हैं?

  1. A 40
  2. B 38
  3. C 35
  4. D 37 सही
उत्तर D
2024cet-graduation-2024-shift-2Indian History (Modern)1 अंक
खोलें
प्रश्न 45

द इंडियन वॉर ऑफ इंडिपेंडेंस पुस्तक किसने लिखी थी?

  1. A महात्मा गांधी
  2. B आर. सी. मजूमदार
  3. C बाबा आमटे
  4. D वीर सावरकर सही
उत्तर D
2024cet-graduation-2024-shift-4Basic Computer1 अंक
खोलें
प्रश्न 45

निम्नलिखित में से कौन एम एस वर्ड में पैराग्राफ का संरेखण नहीं है?

  1. A बिफोर अलाइनमेंट्स सही
  2. B बायां संरेखण
  3. C दायां संरेखण
  4. D समायोजित
उत्तर A
2024cet-graduation-2024-shift-2Indian Economy1 अंक
खोलें
प्रश्न 46

संयुक्त राष्ट्र ने उपभोक्ता संरक्षण के लिए संयुक्त राष्ट्र दिशानिर्देश किस वर्ष अपनाए थे?

  1. A 1979
  2. B 1981
  3. C 1983
  4. D 1985 सही
उत्तर D
2024cet-graduation-2024-shift-3Science & Technology1 अंक
खोलें
प्रश्न 46

हाई मोबिलिटी आर्टिलरी रॉकेट सिस्टम किस देश ने विकसित किया है?

  1. A अमेरिका सही
  2. B जापान
  3. C भारत
  4. D चीन
उत्तर A
2024cet-graduation-2024-shift-1Geography of India1 अंक
खोलें
प्रश्न 46

निम्नलिखित में से कौन-सी नदी सिंधु नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है?

  1. A सतलुज
  2. B ब्यास
  3. C चिनाब सही
  4. D झेलम
उत्तर C
2024cet-graduation-2024-shift-4Indian Constitution & Governance1 अंक
खोलें
प्रश्न 46

भारतीय संविधान में राजभाषा शब्द का प्रयोग किस अर्थ में किया गया है?

  1. A किसी विशिष्ट राज्य में प्रयुक्त भाषा के रूप में
  2. B जनभाषा के रूप में
  3. C सम्पर्क भाषा के रूप में
  4. D सरकारी कामकाज के लिए प्रयुक्त भाषा के रूप में सही
उत्तर D
वर्ष के अनुसार देखें