मुख्य सामग्री पर जाएँ
पिछले प्रश्न

CET Graduation पिछले प्रश्न खोजें

CET Graduation के 1154 पिछले प्रश्न वर्ष, विषय और पेपर के आधार पर खोजें — उत्तर कुंजी सहित।

परिणाम

1154 में से 261-280 प्रश्न

2024cet-graduation-2024-shift-2Geography of India1 अंक
खोलें
प्रश्न 68

निम्नलिखित में से कौन-सी खरीफ फसल नहीं है?

  1. A मक्का
  2. B बाजरा
  3. C चना सही
  4. D चावल
उत्तर C
2024cet-graduation-2024-shift-2Reasoning & Mental Ability1 अंक
खोलें
प्रश्न 69

सबसे उपयुक्त विकल्प से रिक्त स्थान भरें: 9, 28, 65, 126, ________

  1. A 204
  2. B 194
  3. C 206
  4. D 217 सही
उत्तर D
2024cet-graduation-2024-shift-1Rajasthan History, Art & Culture1 अंक
खोलें
प्रश्न 69

राजस्थान की सहरिया जनजाति के बारे में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है?

  1. A सहरिया का निवास क्षेत्र दक्षिण-पूर्वी राजस्थान है, वह भी बारां जिले की शाहाबाद और किशनगंज तहसीलों तक सीमित है।
  2. B इनमें चौहान, डोडिया आदि गोत्र पाए जाते हैं।
  3. C जनजाति के मुखिया को टापरा कहा जाता है। सही
  4. D वे कई देवी-देवताओं की पूजा करते हैं, लेकिन उनके मुख्य देवता बेहरू भारणी हैं।
उत्तर C
2024cet-graduation-2024-shift-4Indian History (Modern)1 अंक
खोलें
प्रश्न 69

भारतीय पुनर्जागरण का जनक किसे कहा जाता था?

  1. A केशव चंद्र सेन
  2. B देबेंद्र नाथ टैगोर
  3. C रवींद्र नाथ टैगोर
  4. D राजा राम मोहन राय सही
उत्तर D
2024cet-graduation-2024-shift-3Science & Technology1 अंक
खोलें
प्रश्न 70

बिना किसी केबल कनेक्शन के डिश एंटीना का उपयोग करके उपग्रह के ज़रिए कई चैनलों वाले टीवी कार्यक्रम सीधे घर पर देखे जा सकते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनें।

  1. A डीएनएस
  2. B डीटीएच सही
  3. C सी डॉट
  4. D सीडीएमए
उत्तर B
2024cet-graduation-2024-shift-2Reasoning & Mental Ability1 अंक
खोलें
प्रश्न 70

दिए गए प्रश्न में उस संख्या-अक्षर समूह को चुनें जो अन्य से भिन्न है।

  1. A पीएच3 सही
  2. B एक्सएल2
  3. C जेबी5
  4. D ओई3
उत्तर A
2024cet-graduation-2024-shift-4General English1 अंक
खोलें
प्रश्न 70

हिंदी प्रश्न अभी उपलब्ध नहीं है।

हिंदी विकल्प जल्द उपलब्ध होंगे।

उत्तर A
2024cet-graduation-2024-shift-1Geography of India1 अंक
खोलें
प्रश्न 70

जनगणना 2011 के अनुसार जनसंख्या घनत्व के घटते क्रम में भारत के निम्नलिखित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेश को व्यवस्थित करें। (1) केरल (2) पश्चिम बंगाल (3) दिल्ली (4) बिहार नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

  1. A 1, 4, 3, 2
  2. B 3, 4, 2, 1 सही
  3. C 3, 1, 4, 2
  4. D 1, 4, 2, 3
उत्तर B
2024cet-graduation-2024-shift-4Geography of Rajasthan1 अंक
खोलें
प्रश्न 71

नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (1): फॉस्फेट शैल का उपयोग अधिकतर सुपरफॉस्फेट के निर्माण में किया जाता है, जिसे फसलों, फलों और फूलों के लिए पोषक तत्त्व के रूप में काम में लिया जाता है। कथन (2): फॉस्फेट शैल माटोन, करबरिया का गुड़ा, कानपुर, डाकन कोटड़ा और नीमच पहाड़ी में पाया गया है। ये सभी उदयपुर और जैसलमेर के पास प्री-कैम्ब्रियन युग के अरावली गठन में स्थित हैं। उपरोक्त कथनों के आधार पर नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनिए।

  1. A कथन 1 गलत है, लेकिन कथन 2 सही है।
  2. B कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं। सही
  3. C कथन 1 और कथन 2 दोनों गलत हैं।
  4. D कथन 1 सही है, लेकिन कथन 2 गलत है।
उत्तर B
2024cet-graduation-2024-shift-1Geography of India1 अंक
खोलें
प्रश्न 71

नीचे दो कथन दिए गए हैं: कथन (1): जलोढ़ मिट्टी में पोटैशियम, फॉस्फोरिक अम्ल और चूने की पर्याप्त मात्रा होती है, जो गन्ना, धान, गेहूं और अन्य अनाज तथा दलहनी फसलों की वृद्धि के लिए आदर्श हैं। कथन (2): इस मिट्टी में नाइट्रोजन की पर्याप्त मात्रा होती है। उपरोक्त कथनों के आलोक में नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें।

  1. A कथन 1 और कथन 2 दोनों सही हैं।
  2. B कथन 1 और कथन 2 दोनों गलत हैं।
  3. C कथन 1 सही है, लेकिन कथन 2 गलत है। सही
  4. D कथन 1 गलत है, लेकिन कथन 2 सही है।
उत्तर C
2024cet-graduation-2024-shift-2General English1 अंक
खोलें
प्रश्न 71

हिंदी प्रश्न अभी उपलब्ध नहीं है।

हिंदी विकल्प जल्द उपलब्ध होंगे।

उत्तर A
2024cet-graduation-2024-shift-3Science & Technology1 अंक
खोलें
प्रश्न 71

यदि किसी वस्तु को पृथ्वी से 11.2 किमी प्रति सेकंड से अधिक वेग से ऊपर की ओर फेंका जाए, तो वह वस्तु:

  1. A अंतरिक्ष में चली जाएगी सही
  2. B पृथ्वी के चारों ओर परिक्रमा करेगी
  3. C पृथ्वी पर वापस आ जाएगी
  4. D चंद्रमा के चारों ओर परिक्रमा करेगी
उत्तर A
2024cet-graduation-2024-shift-4Economy of Rajasthan1 अंक
खोलें
प्रश्न 72

मुर्गीपालन आहार में शामिल होता है: (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए)

  1. A केवल संकेंद्रित आहार और मक्का
  2. B केवल रूक्ष आहार और संकेंद्रित आहार
  3. C केवल मक्का और जौ
  4. D मक्का, जौ, बाजरा आदि सही
उत्तर D
2024cet-graduation-2024-shift-3Geography of Rajasthan1 अंक
खोलें
प्रश्न 72

राजस्थान की चौका प्रणाली का मुख्य उद्देश्य __________ है।

  1. A मधुमक्खी पालकों को सहायता देना
  2. B पशुपालन बढ़ाना
  3. C जल-संकट वाले क्षेत्रों में जल संसाधनों का प्रबंधन करना सही
  4. D राजस्थान में खाद्य प्रणाली का प्रबंधन करना
उत्तर C
2024cet-graduation-2024-shift-2General Hindi1 अंक
खोलें
प्रश्न 72

‘कार्यालय ज्ञापन’ निम्न में से किस शैली में लिखा जाता है?

  1. A उत्तम पुरुष
  2. B मध्यम पुरुष
  3. C अन्य पुरुष सही
  4. D प्रथम पुरुष
उत्तर C
2024cet-graduation-2024-shift-1Geography of Rajasthan1 अंक
खोलें
प्रश्न 72

राजस्थान में निम्नलिखित स्थानों में से पिछोला झील कहां स्थित है?

  1. A उदयपुर सही
  2. B अजमेर
  3. C भीलवाड़ा
  4. D करौली
उत्तर A
2024cet-graduation-2024-shift-3Geography of Rajasthan1 अंक
खोलें
प्रश्न 73

टांका राजस्थान के थार मरुस्थल क्षेत्र में प्रचलित पारंपरिक _________ तकनीक है।

  1. A कृषि
  2. B वर्षाजल संचयन सही
  3. C पशुपालन
  4. D कृषि-औद्योगिक कार्य प्रणाली
उत्तर B
2024cet-graduation-2024-shift-4Current Affairs1 अंक
खोलें
प्रश्न 73

2022-23 के दौरान किस भारतीय राज्य ने सर्वाधिक पवन क्षमता दर्ज की? (नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त विकल्प चुनिए)

  1. A तमिलनाडु
  2. B कर्नाटक
  3. C गुजरात
  4. D राजस्थान सही
उत्तर D
2024cet-graduation-2024-shift-2General English1 अंक
खोलें
प्रश्न 73

हिंदी प्रश्न अभी उपलब्ध नहीं है।

हिंदी विकल्प जल्द उपलब्ध होंगे।

उत्तर D
2024cet-graduation-2024-shift-1Rajasthan History, Art & Culture1 अंक
खोलें
प्रश्न 73

कुचामणी ख्याल के संबंध में कौन-से कथन सही हैं? (1) कुचामणी ख्याल की शुरुआत प्रसिद्ध लोक नाटककार लच्छी राम ने की थी। (2) चांद नीलगिरी, राव रिडमल और मीरा मंगल लच्छी राम द्वारा रचे गए मुख्य ख्याल हैं। (3) कुचामणी ख्याल खुले रंगमंच में प्रस्तुत नहीं किया जाता है। (4) इस ख्याल में ढोल, सारंगी, क्लैरिनेट और ढोलक बजाने वाले मुख्य संगतकार होते हैं। नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर चुनें:

  1. A 2, 3 और 4 केवल
  2. B 1, 3 और 4 केवल
  3. C 1, 2 और 3 केवल
  4. D 1, 2 और 4 केवल सही
उत्तर D
वर्ष के अनुसार देखें